फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरा में आग लगने से एक मवेशी की मौत

विज्ञापन
ग से जला भूसा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम बछरई में एक घर में बंधे जानवरों के टपरे में आग लगने से एक मवेशी (पड़िया) की मौत हो गई और घर में रखा भूसा, लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम बछरई निवासी श्रीराम का गांव के बाहर मवेशी बांधने का टपरा बना है। टपरे में लकड़ी व उपले भी रखा रहता है। वह अपनी भैंस व अन्य मवेशी भी यहीं रखता ह। मच्छर भगाने के लिए वह आग लगाकर धुआं करता है जिससे मच्छर जानवरों को न काटें। रविवार को उसी आग से रात में करीब एक बजे के लगभग कंडे एवं लकड़ी ने आग पकड़ ली। आग विकराल रूप ले पाती इसके पहले ही मुहल्ले वाले जाग गए और जानवरों को रस्सी से छोड़ा, लेकिन जब तक आग ज्यादा बढ़ गई, जिससे उसमें बंधी भैंस की एक पड़िया अंदर ही रह जाने से उसकी जलने से मौत हो गई। इस आग में टपरे में रखा भूसा, गोबर के उले व लकड़ियां जलकर राख हो गई। पीड़ित ने राजस्व लेखपाल को सूचना देकर नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। ग्राम बछरई के लेखपाल शिव सेवक पाल ने बताया कि उसे फोन पर पीड़ित ने आग लगने की जानकारी दी है। आकलन करने के बाद कानूनगो एवं पूर्व लेखपाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें