फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नाराज पेंशनर्स 29 को निकालेंगे कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स एसोसिऐशन ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आठवें वेतन आयोग में शामिल न करने से नाराज पेंशनर्स ने आक्रोश व्यक्त किया। रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों/शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें उन्होंने 29 नवंबर को कैंडल मार्च निकालने की रणनीति पर चर्चा की।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों/शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को कलक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में 29 नवंबर को कंपनी बाग में दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक आमसभा होगी। इसके बाद पंडित परमानंद की मूर्ति के पास तुवन चौराहे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा और यह जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचेगा। प्रधानमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की अपील पर सभी पेंशनर तहसील तालबेहट और महरोनी में बैठक कर मार्च में हिस्सा लेंगे। बैठक में यह भी बताया कि उपनिदेशक कार्यालय में चिकित्सा पूतिपूर्ति के बिलों को समय से न भेजकर पेंडिंग रखा जा रहा है। हजारी लाल पाल को कार्यालय मंत्री में तैनाती की गई है। बैठक में अध्यक्ष जेके सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, जिला सचिव आत्माराम रिछारिया, उपाध्यक्ष तिलकराम कौशित, संगठन मंत्री केपी शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, राम किशोर द्विवेदी, ऐजाज अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें