फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर टूटने पर फूटा गुस्सा: जैन समाज ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी लिया भाग

Thu, 24 Apr 2025 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में जैन समाज ने गुरुवार को दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जैन समाज ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के विले पार्ले के काकलीवाडी क्षेत्र में स्थित 30 वर्ष पुराना श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को मुंबई महानगरपालिका ने 16 अप्रैल को ध्वस्त कर दिया। इससे गुस्साएं जैन समाज ने गुरुवार को दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जुलूस में ण्मोकार मंत्र पढ़ते हुए पीली पोशाक में महिलाएं जुलूस के साथ चल रहीं थी। इस दौरान पुरुषों व महिलाओं ने काली पाटी कंधे पर बांध रखी थी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम अक्षय त्रिपाठी को सौंपा जिसमें कहा कि मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने मंदिर को ध्वस्त कर हमारी आस्था पर चोट की है। इस दौरान हमारे धार्मिक ग्रंथों को सड़क पर फेंक दिया गया और तीर्थकरों की प्रतिमाओं का अपमान किया। उन्होंने अवैधानिक रूप से मंदिर ध्वस्त करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और मंदिर पुर्ननिर्माण किए जाने की मांग की। 

इस दौरान अध्यक्ष अक्षय टडैया, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, डॉ. राजकुमार जैन, मुन्नालाल जैन,प्रतीक जैन, ममता, मोहिनी, अनीता मोदी, स्वाति जैन, मीना मोहनी, नेहा जैन, पारस मानियां, साधना जैन, किरण जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें