अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अक्षय त्रिपाठी को सौंपा। उन्होंने मध्यप्रदेश के जिला शाजापुर स्थित मकड़ौना चौराहा पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर रोष जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि महापुरुष की प्रतिमा को ससम्मान यथास्थान स्थापित कराया जाए, अन्यथा कुर्मी समाज आंदोलन करेगा। इस अवसर पर महामंत्री बब्बू साव, डॉ पूरन सिंह निरंजन, राजेंद्र प्रसाद, अर्चना पटेल राष्ट्रीय सचिव, संजय कुर्मी, राजेश कुम्हेड़ी, राजेश त्रिमूर्ति, आनंद पटेल, रामजन्म पटेल, विनोद पटेल, जवाला प्रसाद, संतोष पटेल, सेठ सुजान, राहुल पटेल आदि मौजूद रहे।
इधर, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह पटेल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कहा कि लौहपुरुष की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने क्षति पहुंचाई है जो राष्ट्रीय स्तर के पुरोधा का अपमान है। अराजक तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रतिमा की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल दुबे, शैलेश पटेल, देवेंद्र सिंह निरंजन, जितेंद्र पटेल, महेंद्र प्रताप सिंह, सोनू पटेल, विनोद पटेल, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।