विकास भवन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले विकास भवन परिसर में बुधवार को भी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम करना मुश्किल हो रहा है और कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी, जिसे अभी तक मानदेय में शामिल नहीं किया गया है।
जिलाध्यक्ष राजा अरुण बुंदेला ने आरोप लगाया कि लंबे समय से कई अधिकारी और कर्मचारी जिले में डटे हुए हैं, इस कारण पारदर्शी काम संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर उन्हें गैर जनपद स्थानांतरण किया जाए। उन्होंने मांग की है कि सेवानिवृत्त होने पर मासिक पेंशन, परिवार के किसी सदस्य को आंगनबाड़ी अथवा सहायिका के पद पर चयन का अवसर प्रदान किया जाए। इस मौके पर रविंद्र कुमार रावत, आभा शर्मा, राजकुमारी, गीता तिवारी, संगीता तिवारी, रामकुंवर, मिथलेश त्रिपाठी, अर्चना रावत, जागेश्वरी, राजकुमारी तिवारी, लीला देवी, सुधा शर्मा, साधना, ममता, सत्यवती चौबे आदि मौजूद रहीं।