फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंगनबाड़ी केंद्र की परिषदीय विद्यालयों से होंगी मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग अब परिषदीय विद्यालयों के साथ होगी। ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय से एक किलोमीटर दूर और शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कर यहां पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
अभी तक परिषदीय विद्यालयों से दो सौ मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की गई थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय से एक किलोमीटर दूर और शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कर यहां पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालय से जोड़ा जाएगा । प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का संबंधित विद्यालय के यू-डायस कोर्ड के साथ दर्ज किया जाएगा और उसका विवरण गर्म पका हुआ भोजन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए रत्नेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालयों से मैप करके जोड़ने के निर्देश शासन ने दिए है। जिसके क्रम में जिला कार्यक्रम विभाग से समन्वय स्थापित करके प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें