फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंगनबाड़ी केंद्र भौंरट में लटका मिला ताला, कुरौरा में बच्चे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी-सिलावन। मंगलवार को प्रभारी सीडीपीओ मिनेष राय ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र भौंरट पर ताला लटका मिला। वहीं, कुरौरा में बच्चे नदारद मिले।
अमर उजाला ने 29 फरवरी के अंक में पेज दो पर ‘आंगनबाड़ी केंद्र बंद तो कहीं नहीं बन रहा भोजन‘ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीडीपीओ ने ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र भौरट, कुरौरा और भैरा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र भौंरट पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन

वहीं, कुरौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तो खुला मिला, लेकिन बच्चे नदारद देख नाराजगी जताई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों के न आने का कारण पूछा। बताया गया कि गांव से आंगनबाड़ी केंद्र काफी दूर होने के कारण बच्चे नहीं आ पाते। भैरा के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र खुले मिले और बच्चे भी मौजूद थे। 000000
विज्ञापन

वर्जन
निरीक्षण में भौंरट केंद्र पर ताला लटका मिला। कुरौरा केंद्र खुला था, लेकिन बच्चे नहीं थे। भैरा के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र खुले पाए गए और बच्चे भी मौजूद थे। जांच आख्या उच्चाधिकारी को भेज दी गई है। -मिनेष राय, प्रभारी सीडीपीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें