फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बालाबेहट किला हेरिटेज होटल के रूप में होगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पाली तहसील अंतर्गत बालाबेहट किला को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के नाम पर पुरातत्व विभाग ने हस्तांतरित कर दिया है। पर्यटन विभाग इसको हेरिटेज होटल के रूप में पीपीपी मॉडल पर विकसित करेगा। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग किले के आसपास अन्य पर्यटन विकास के लिए पांच एकड़ और भूमि की तलाश में जुटा है।
प्राचीन धरोहरों को सहेजने और पर्यटकों को लुभाने के लिए पीपीपी मॉडल यानि सार्वजनिक निजी सहभागिता मॉडल पर पर्यटन इकाइयों को विकसित किया जा रहा है। बालाबेहट किले को भी इसमें शामिल किया गया है। इस योजना के तहत जहां इसका पुराना स्वरूप बरकरार रखा जाएगा, वहीं स्थानीय संस्कृतियों, परंपराओं, पाक कला, उत्सवों एवं शिल्प कला को बढ़ावा देने वाले अनुभव भी विकसित किए जाएंगे। इस संपत्ति के पास एक गांव भी गोद लिया जाएगा और उस गांव के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए शासन ने एक टीम गठित की है, जिसमें राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग और आरके एसोसिएट्स फर्म शामिल है।
विज्ञापन

हाल में इस टीम ने मौके का निरीक्षण किया था, इसके बाद शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी। अब किले को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने के लिए शासन स्तर पर पुरातत्व विभाग ने पर्यटन संस्कृति विभाग को इसे हस्तांतरित कर दिया है।

किले का यह है इतिहास
बालाबेहट के किले का निर्माण गोंड राजाओं ने कराया था, लेकिन इसका पुनरोद्धार मराठा सेनापति गंगाधर ने किया था। यहां पर भग्नावशेष में बुर्ज, परकोटा, रानीमहल, हाथी दरवाजा, किले के पीछे कलात्मक बावड़ी मौजूद है। यहां पर राजपूत कालीन, बौद्ध कालीन सभ्यताओं के अवशेष मिलते हैं।

पांच एकड़ भूमि की तलाश
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग किले के आसपास पांच एकड़ भूमि की तलाश कर रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्राचार किया गया है। यहां पर कैफिट एरिया, सांस्कृतिक मंच आदि का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता ने बताया कि बालाबेहट किले को विकसित करने के उद्देश्य से टीम बुधवार को बालाबेहट पहुंचेगी। बालाबेहट में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें