फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में एक और किसान की मौत

Tue, 17 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी तहसील के ग्राम खिरिया लटकनजू में एक किसान की सदमे से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार  किसान को फसल बर्बादी और और बेटी की शादी की चिंता थी।
विज्ञापन


ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी बालचंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे उसके पिता नाथूराम अहिरवार (55 वर्ष) खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले। करीब पौन घंटे बाद गांव के निवासी एक ग्रामीण ने उनको सूचना दी कि उसके पिता खेत में अचेत पड़े हुए हैं।

मौके पर जाकर नाथूराम को बेहोश अवस्था में देखा। इसपर उपचार के लिए महरौनी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि उसके पिता के पास दो एकड़ जमीन थी। पिछली बार गेहूं की फसल व इस बार सोयाबीन व उर्द की फसल बर्बाद हो गई।

इस कारण से मजदूरी कर नाथूराम परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी पांच लड़कियां हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। आखिरी पुत्री की शादी के लिए वह काफी समय से परेशान था। उस पर किसान क्रेडिट कार्ड का साठ हजार रुपये व साहूकारों का करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है। परिजनों का कहना है कि इसी चिंता के कारण सदमे से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्मरण रहे कि बुंदेलखंड में सूखे से फसल बर्बाद होने और कर्ज से तंग आकर इससे पहले भी 30 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें