फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शाहपुर में तालाब में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा शाहपुर में मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
थाना बार अंतर्गत ग्राम महौली से छह वर्षीय बालक जयपाल अपनी नानी के साथ चार दिन पूर्व रिश्तेदारी में शाहपुर में होने वाली एक शादी में आया था। बुधवार को नानी तालाब के किनारे खड़ी थी, जबकि जयपाल बच्चों के साथ पानी में खेल रहा था। नानी कहीं चली गई, इसी बीच जयपाल खेलते समय गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों की चीख-पुकार सुन नानी मौके पर पहुंची और जयपाल के डूबने की बात सुनते ही आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारने लगी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। बच्चे का शव देखते ही परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि बालक के माता-पिता काफी समय पहले उसे छोड़ कर कहीं चले गए थे। मासूम अपनी नानी के पास रहता था। 䪀
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें