ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए कन्वर्जन कॉस्ट की 4.15 करोड़ की धनराशि एमडीएम खातों में पहुंचा दी गई है। अब मध्याह्न भोजन बनवाने के लिए शिक्षकों को सामान उधार नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय हैं, इनमें 1.40 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाकर बच्चों को खिलाया जाता है। भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जाता है। खाद्यान्न खरीदने के लिए कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि मिलती है। जिला समन्वयक मिड-डे मील कपिल दुबे ने बताया कि कन्वर्जन कॉस्ट की 4.15 करोड़ रुपये की धनराशि विद्यालयों के एमडीएम खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।