फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमृत’ से पार्कों को मिलेगा जीवन

Thu, 20 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
park, lalitpuri news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बने अविकसित पार्कों के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र व राज्य ने अमृत योजना के तहत अपने-अपने अंश की 20 प्रतिशत की धनराशि अवमुक्त कर दी है। शुरुआत में वार्ड नंबर 10 में आईटीआई के पीछे बनी कांशीराम आवासीय कालोनी के पार्क का जीर्णोद्घार किया जाएगा। 
विज्ञापन

 स्वच्छ वातावरण व मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के मकसद से भारत सरकार की ओर से शहरी व नगरीय क्षेत्रों में अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत मिशन) योजना चलाई जा रही है। योजनांतर्गत पार्क और ग्रीन स्पेश परियोजना के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में समस्त शहरों में एक-एक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में इस योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पांच सार्वजनिक पार्कों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। इसमें से शासन ने वार्ड नंबर 10 में आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित कांशीराम आवासी कालोनी में जीर्णशीर्ण अवस्था में हो चुके सार्वजनिक पार्क के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पार्क के जीर्णोद्धार पर कुल 23.96 लाख रुपये धनराशि का व्यय किया जाना है। इसमें स्वीकृत कुल 23.96 लाख के सापेक्ष केंद्र व राज्य सरकार ने अपने-अपने हिस्से की 20 प्रतिशत धनराशि 3.84 लाख रुपये जारी कर दी है। इसमें केंद्रांश 2.40 लाख रुपये व राज्यांश 1.44 लाख रुपये शामिल हैं। नगर पालिका ने पार्क के जीर्णोद्धार की कार्रवाई आरंभ कर दी है। गौरतलब है कि  योजना में केंद्र सरकार 50 प्रतिशत की धनराशि 11.93 लाख रुपये व 30 प्रतिशत की धनराशि 7.19 लाख रुपये राज्य सरकार को आवंटित करने हैं। वहीं, बकाया 20 प्रतिशत धनराशि 4.79 लाख रुपये नगर पालिका स्वयं अपने कोष से व्यय करेगी। 
     
कुछ इस तरह का होगा अमृत पार्क      
अमृत योजना के तहत बनाए जाने वाले इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ वृद्धों व सभी आयु-वर्ग के लोगों की सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए करीब 75 हजार रुपये की लागत से चार आधुनिक झूले, करीब दो लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक फिसल पट्टी, करीब 1.34 लाख रुपये की लागत से बच्चों व पार्क में आने वाले लोगों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी, लोगों टहलने के लिए करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पार्क में फलदार व छायादार पेड़-पौधे, हरी घास, लोगों की सुविधा के लिए शौचालय व प्रसाधन केंद्र, प्रकाश व्यवस्था व सोलर लाईट की और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएगी और पार्क की सुंदरता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।      
विज्ञापन

     
पार्क के जीर्णोद्घार के लिए अमृत योजना के तहत शासन द्वारा प्रथम किश्त जारी कर दी गई, जल्द ही विभागीय फॉर्मल्टी कराकर जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे कालोनी में रहने वाले गरीब व दलित लोगों व उनके बच्चों को मनोरंजन का साधन मिल सकेगा। वहीं, शहर के अन्य पार्कों के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। शासन से स्वीकृति मिलने पर उन्हें भी सुंदर व आधुनिक सुविधाओं से लेस बनाया जाएगा।      
विज्ञापन

सुभाष जायसवाल      
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें