फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमझरा घाटी मेले में उमड़ रही सैलानियों की भीड़ ,झूले बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
अमझरा मेले में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र के प्रसिद्ध अमझरा घाटी मेले में कढ़ाई, स्टील के बर्तन चीनी मिट्टी के आदि साम्रगी की खूब खरीदारी हो रही है। यूपी और एमपी से पहुंच रहे श्रद्धालुओं से दुकानों पर भीड़ लग रही है। दूर दराज के सैलानी भी वहां पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं। महिलाएं जहां घर गृहस्थी के सामानों की खरीदारी कर रही हैं तो बच्चे झूले का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के पर्व से शुरू हुआ नाराहट क्षेत्र का प्रसिद्ध और प्राचीन अमझरा घाटी मेला अपने अंतिम चरण में होने के बाद भी अपने पूरे शबाब पर है। यहां सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। यूपी एमपी के बार्डर एवं हाइवे पर स्थित होने के कारण दोनों राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा हाइवे पर स्थित होने के कारण यहां से गुजरने वाले अन्य राज्यों के भी लोग अमझरा सरकार के दर्शन कर मेले का लुत्फ उठाते हुए जाते हैं। गुरुवार को मेले में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने अमझरा सरकार के दरबार में पहुंच कर दर्शन कर मन्नतें मांगी और प्रसाद चढ़ाया। वहीं मेले में लगी दुकानों पर महिलाएं घर गृहस्थी के सामानों की खरीदारी करती हुई नजर आईं तो बच्चे और युवा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी झूला झूल कर मेले का खूब आनंद लिया।

अमझरा मेले में बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : LALITPUR

अमझरा मेले में चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें