फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अपनी मांगों को लेकर जीवनदायनी एंबुलेंस कर्मचारी संघ का दूसरें दिन मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसके कारण दूर दराज से आने जाने वाले मरीज और उनके तीमारदार परेशान रहे। वहीं संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि मरीजों की सुविधा के लिए 10 एंबुलेंस को सुचारू रखा गया। एंबुलेंस कर्मी जीवनदायनी संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मांगों को लेकर द्वितीय दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एएलएस कंपनी का नया ठेका कर दिया है। इससे इन पर कार्यरत कर्मचारियों को ही कार्य पर रखा जाए। अनुभवी कर्मी से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा कोविड संक्रमण काल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्घाओं, कोरोना वॉरियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाई जाए। साथ ही कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को बीमा राशि पचास लाख रुपये और सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाए। कंपनी के बदलने पर वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। संगठन की मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और कंपनी की होगी। इस दौरान अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, जयहिंद सिंह, राकेश कुमार, श्रीपत, सोनू, विकास, अनुज, रामनरेश यादव, लोकेंद्र, कुलदीप, अशोक यादव, राघवेंद्र, श्यामसुंदर, संजय, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
दस एंबुलेंस संचालन का किया दाबा
एंबुलेंस संगठन ने हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए दस एंबुलेंस का संचालन नियमित रखा गया है। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर एक और जिला मुख्यालय पर चार एंबुलेंस चलाए जाने का दाबा किया है। हालांकि धरना प्रदर्शन से कई मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। समय से एंबुलेंस नहीं मिल सकी। वहीं अधिकारी मरीजों को परेशान न होने की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें