फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने के लिए नहीं फैलने देंगे गंदगी

विज्ञापन
नए वर्ष दस बड़े संकल्प मुहिम के अंतर्गत सिद्दन मंदिर सफाई करते लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ‘अमर उजाला’ की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम के तीसरे दिन रविवार को वार्ड एक सिद्दनपुरा के लोग स्वच्छता के लिए आगे आए हैं। उन्होंने झाड़ू और फावड़ा हाथ में लेकर सिद्दन मंदिर परिसर व उसके आसपास सफाई की।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक की सभासद रामवती रजक के प्रतिनिधि रामकुमार और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बख्शी ने ‘अमर उजाला’ की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने इससे प्रेरित होकर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे स्वयं झाडू पकड़कर सिद्दन मंदिर परिसर को साफ करना आरंभ किया तो उनके साथ कई मोहल्लेवासी भी सफाई करने के लिए आगे आ गए। कोई झाडू से परिसर साफ कर रहा था तो कोई तसले से कचरा एकत्रित कर वाहन में डाल रहा था। इस तरह मंदिर परिसर की सफाई पूर्ण होने के बाद लोग आसपास भी सफाई में जुटे रहे। इस कार्य में नगर पालिका के सफाई कर्मी भी हाथ बंटाने में सहयोग किया। इस मौके पर प्रशांत झा, जगजीवन अहिरवार, देवेंद्र राय, दिलीप सिंह यादव, मंजीत वाल्मीकि मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इसके बाद भी तमाम लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हैं। अमर उजाला की मुहिम से स्वच्छता वार्ड के कोने-कोने तक पहुंचेगी। लोगों को यह समझना होगा कि वार्ड हम सबका है। जिस दिन लोगों में यह भावना पैदा हो जाएगी, उस दिन वार्ड में गंदगी कहीं नजर नहीं आएगी।
विज्ञापन

- रामकुमार, पार्षद प्रतिनिधि
स्वच्छता के लिए हमें पूरी तरह सरकारी विभागों पर आश्रित नहीं होना चाहिए। इस मामले में लोगों को विचारधारा बदलने की जरूरत है। नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, यदि फिर भी कहीं कमी है तो हमें आसपास स्वच्छता रखने के लिए झाड़ू उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए।
- डॉ. गोपाल चंदेल
व्यक्ति पहले घर, गली व मोहल्ले की स्वच्छता पर ध्यान दें तो हमें नहीं लगता है कि कहीं पर गंदगी रह जाएगी। यदि समस्या गंभीर है तो इसमें नगर पालिका की मदद लें। वरना, छोटी-छोटी समस्या के लिए सरकारी कर्मियों की ओर न दे। इस तरह हम शासन की मंशा को पूरा कर सकते हैं।
- भूपेंद्र सिंह परिहार
स्वच्छता हर व्यक्ति को पसंद है। इसके बाद भी लोग सफाई के प्रति बेपरवाह रहते हैं। इस मामले में लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है। यदि हमारे घर और घर के आसपास सफाई रहेगी तो बीमारी हमें जकड़ नहीं पाएगी।
विज्ञापन

- दिलीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें