ललितपुर। वार्ड नंबर 24 नझाई बाजार में चल रहा अवैध निर्माण कार्य नगर
पालिका ने रुकवा दिया है। भवन स्वामी को अपनी हद में ही निर्माण कार्य
कराने की चेतावनी दी गई है।
मुहल्ला तालाबपुरा में वाटर वर्क्स के
सामने बहुमंजिला भवन बने हुए हैं ,जबकि पानी की निकासी के लिए पुरानी
नालियां बनी हुई हैं। मुहल्ले के दो भवन स्वामियों ने आधी नालियों पर ही
बीम डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसका मुहल्लेवासियों ने विरोध
किया। लेकिन, उक्त भवन स्वामी नहीं माने। इस संबंध में अमर उजाला ने नौ
अक्तूबर शुक्रवार को पेज नंबर चार पर नाली व नाले पर किया जा रहा कब्जा
शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर छपने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष
जायसवाल के निर्देश पर अवर अभियंता विपिन कुमार और नजूल लिपिक प्रदीप कुमार
सौंरियाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने
रजिस्ट्री के अनुसार ही निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।