ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बार। बार-बानपुर रोड पर स्थित क्षेत्र पंचायत की भूमि पर कब्जा कर 20 दुकानों का निर्माण कराए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह राजपूत ने शासन के सारे नियमों को ताक पर रखकर ब्लॉक की जमीन पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण कर लिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र पंचायत की बेशकीमती भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर अमन बरसैया ,अभिषेक राजा, गौरव दुबे, विक्रम सिंह, जगदीश रैकवार, रामजीवन प्रजापति, विनय चौबे, संजय प्रजापति आदि के हस्ताक्षर बने हुए हैं।
वर्जन
क्षेत्र पंचायत की जमीन पर बन रही दुकानें अवैध हैं। मेरे कार्यकाल में इन दुकानों के निर्माण के लिए कोई बैठक नहीं हुई है, न किसी प्रकार का दुकानों के निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव डाला गया है। इसके निर्माण के फंड की जानकारी भी मुझे नहीं है। ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। - सर्वेश कुमार रवि, खंड विकास अधिकारी, बार
यह जमीन क्षेत्र पंचायत की है। मुझे इन दुकानों के अवैध होने के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। इस बारे में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि से वार्ता की जाएगी। - हरपाल सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष भाजपा बार मंडल