फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेशकार पर लगाए भ्रष्टाचार और अभद्रता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजस्व न्यायालय में तैनात पेशकार और एक कर्मचारी पर भ्रष्टाचार व अधिवक्ताओं से अभद्रता के आरोप लगाते हुए वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात कर्मचारी और पेशकार शांति भंग के मामलों में जमानत के लिए आने वाले आरोपियों को छोड़ने के बदले अवैध रूप से रुपये की मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि चार मई की शाम करीब छह से सात बजे के बीच, जब अधिवक्ता अपने मुवक्किलों की पैरवी के लिए कार्यालय में मौजूद थे, तब पेशकार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि पेशकार ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने पुलिस के सामने भी अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यालय में कुछ निजी लोग अवैध रूप से न्यायिक कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराकर घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपित कर्मचारियों और अवैध रूप से कार्य कर रहे बाहरी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने अभद्रता करने वाले पेशकार व संबंधित कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई तथा निजी व्यक्तियों को तत्काल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता गोविंद नारायण सक्सेना, हेमंत चौधरी, महेंद्र जैन, आनंद चतुर्वेदी, रमाकांत सिरोठिया, विशाल चौहान, शेर सिंह यादव, विशाल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें