फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नसबंदी के एवज में पैसे लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग में नसबंदी के नाम पर पैसे लेने के आरोप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीएचसी तालबेहट के बाद अब सीएचसी बिरधा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला नसबंदी के नाम पर एक स्टाफ नर्स को पैसे देने का आरोप लगा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
बढ़ती जनसंख्या से हो रही समस्याओं को लेकर परिवार नियोजन के अंतर्गत नसबंदी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें पुरुष व महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर पीपीसी केंद्र व छह सीएचसी पर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। सुबह से ही अस्पतालों में नसबंदी कराने के लिए महिलाओं की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

बढ़ती भीड़ का फायदा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी पैसों की वसूली कर उठा रहे हैं। इसका खुलासा बीते दिनों एडी व जेडी हेल्थ द्वारा किए गए सीएचसी तालबेहट के निरीक्षण में हुआ था। इस मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है। मामला थमा नहीं था कि अब सीएचसी का बिरधा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला ने अपना नाम तुलसा बताया है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इसमें महिला ने बताया कि नसबंदी में पांच सौ रुपये एक मैडम ने लिए थे और पांच सौ रुपये दवा के लिए लिए थे। वहीं एक अन्य वीडियो में एंबुलेंस कर्मियों पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया है।
वर्जन
सीएचसी बिरधा के कर्मचारियों पर नसबंदी के एवज में पैसे लेेने के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें