फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चलती ट्रेन में बालक से अश्लील हरकत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू, रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने जुटाए तथ्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चलती ट्रेन में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक नाबालिग बालक के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक ट्रेन में यात्रा कर रहे एक बालक के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप जिले के एक व्यवसायी पर लगा है। घटना के दौरान मौजूद यात्रियों ने विरोध जताया। इसी दौरान किसी यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। वहीं, एक अन्य वायरल वीडियो में एक बालक अपने साथ हुई कथित हरकत के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं जीआरपी कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें