संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी हरीशरणम नामदेव ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पनारी में उसकी पैतृक भूमि स्थित है। वर्ष 2013 में उसने भूमि का एक प्लॉट एक व्यक्ति को विक्रय किया था। आरोप है कि खरीदे गए प्लॉट के अतिरिक्त अधिक क्षेत्रफल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर वर्ष 2022 में उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया था, जो अभी विचाराधीन है। इसके बावजूद 8 जून को विपक्षी पक्ष ने संबंधित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया और निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
हरीशरणम का कहना है कि उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद विपक्षी पक्ष ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
शिकायती पत्र में उन्होंने अवैध कब्जा और निर्माण कार्य रुकवाने के साथ राजस्व विभाग से मौके की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग