फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की यज्ञवेदी व चबूतरे पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की यज्ञवेदी व चबूतरे पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल की दक्षिण दिशा की चहारदीवारी से सटे हुए भगवान शंकर के चबूतरा व यज्ञ वेदी पर एक समुदाय द्वारा कब्जा किए जाने के आरोप को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने निर्माण रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिला चिकित्सालय की दक्षिण की ओर चहारदीवारी से लगा हुआ लगभग एक शताब्दी पूर्व का शिव मंदिर व यज्ञ वेदी स्थित है। जिस पर एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जबकि दीवानी न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक दिया गया था, साथ ही इस संपत्ति को भारतीय पुरातत्व व विभाग को सौंपे जाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक उक्त संपत्ति को पुरातत्व विभाग को नहीं सौंपा गया है। जिससे यह संपत्ति पर लगातार ही कब्जा किया जा रहा है। 30 जून की रात्रि से इस जमीन पर बड़े टीन शेड स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। दिए गए ज्ञापन पर हरिकिशोर नरवरिया, राजेंद्र, महेश पटैरिया, अभिषेक साहू आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें