फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक सभी की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के बाद भी बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को भेजे गए 20 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन लागू हुए 41 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक बाहर से आ रहे लोगों का सिलसिला समाप्त नहीं हो सका है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर लक्षण होने पर मेडीकल क्वारंटाइन में लेकर जांच के लिए सैंपल भेज रहा है। हालांकि, अभी तक सभी की रिर्पोट निगेटिव रही है।
सोमवार को जिला प्रशासन की सूचना पर बाहर से आए 24 लोगों के सैंपल लिए गए, सैपल जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक सभी को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, शनिवार को भेजी गई 20 लोगों की रिर्पोट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन

आजादपुरा में छात्र होम क्वारंटीन
एक छात्र कोटा से लौटा था। मोहल्लेवालों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी और उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया। घर के बाहर क्वारंटीन किए गए छात्र की सूचना भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

अभी तक भेजे गए सैंपलों में सभी की रिर्पोट निगेटिव आई है। सोमवार को 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें