फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण में सभी निभाएं भागीदारी

Tue, 12 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
population meet, lalaitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय परिसर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करने की अपील की गई।   
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने ‘जिम्मेदारी निभाओ प्लान बनाओ’ के कार्यक्रम में विचार रखते हुए कहा कि  देश के विकास में जनसंख्या की बढ़ोत्तरी बाधक है। हमें देश के विकास में जनसंख्या नियंत्रण कर अपनी भागीदारी निभानी होंगी। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन की समस्त सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से नव दंपत्तियों को जागरूक करें। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के माध्यम से विविध कार्यक्रमों को संचालित कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक किया जाए। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में पुरुष नसबंदी की अपेक्षा महिलाओं की नसबंदी अधिक है। उन्होंने पुरुषों को नसबंदी कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए, जिससे कि जनसंख्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन 11 से 24 जुलाई तक किया जा रहा है। 
नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि परिवार का सीमित होना समय की बहुत बड़ी मांग है तथा यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।  

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी परिवार कल्याण डॉ. अजय भाले द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस तथा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के बारे में विभाग द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूढ़ दुबे, सुरेंद्र नारायण शर्मा, आशा कार्यकत्रियां एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. रीना गुप्ता ने किया। 

जनसंख्या पर अंकुश लगाने की जरूरत 
विश्व जनसंख्या दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में जनसंख्या पखवाड़ा शुरू हुआ। इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने की जरूरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार प्रीति जैन ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने सभी लोगों से सीमित परिवार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके सोनी, डा. कैलाश बाबू, डा. अनुराग बजाज, डा. सूरज, डा. अनिल कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य कर्मचारी व एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें