कैप्सन - गलियों में गस्त करते अधिकारी।
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। तीन सप्ताह के लॉक डाउन की घोषणा के बाद बुधवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर की गलियों में गस्त करके लोगों से लॉक डाउन का पूरा समर्थन करने को सहयोग देने का आह्वान किया। प्रशासनिक अमला ने इस दौरान पल - पल की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन नहीं किया जाए।
साथ ही कहा कि जिस तरह से देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, उसके बचाव को लेकर उतनी ही गंभीरता से ठोस निर्णय लिए जा रहे हैं। मंगलवार की रात 12 बजे से लॉक डाउन करने की घोषणा के बाद से रात में ही राशन की दुकानों पर दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लग गई। बुधवार को सुबह बंद के बाद कुछ लापरवाह लोग सड़कों पर घूमने लगे और कुछ लोग आपस में गप्पें मारने लगे। इसकी सूचना पर प्रभारी एसडीएम एसपी सिंह, सीओ देवेंद्र सिंह, तहसीलदार श्रीकृष्ण, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने गस्त करते हुए ऐसे लोगों को घरों में पहुंचाया। अधिकारियों के गस्त और सख्ती के बाद नगर में सन्नाटा पसर रहा। कुछ लोग इसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
बाजार में बंद दुकानें- फोटो : LALITPUR