फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 तक के लिए बसों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नोवल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब 25 मार्च तक के लिए निजी व सरकारी बसें नहीं चलाई जाएगी। जिला प्रशासन व बस एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचने के लिए बचाव व जागरुकता की अधिक आवश्यक है। देश में मरीजों की संख्या में कमी लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए यातायात के साधनों के संचालन पर रोक लगाई जा रही है। जिला प्रशासन ने जिले में संचालित उत्तर प्रदेश परिहवन निगम और निजी बसों के संचालन पर 25 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है। अब जिले में आवागमन की साधन ठप हो गए है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव भी हो सकेगा।
शासन के निर्देशन पर महामारी के संक्रमण फैलने से रोकने के लिए रोडवेज बसों का संचालन 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अग्रिम आदेश के बाद बसों का संचालन शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ,झांसी डिपो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर निजी बसों का संचालन 25 मार्च तक के बंद कर दिया गया है।
- मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, बस यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें