फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बैंक 22 मार्च तक ऋण वितरण का लक्ष्य पूरा करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में बैंकों से ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें 60 प्रतिशत से कम ऋण वितरण करने वाले बैंकों के प्रतिनिधियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि 22 मार्च तक सभी बैंक ऋण वितरण का लक्ष्य प्राप्त करें। इन योजनाओं की विशेष समीक्षा सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से की जा रही है। जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए सभी बैंक कार्यवाही में तेजी लाएं। जिले की रैंकिंग में गिरावट आती है तो संबंधित बैंकों के उच्च अधिकारियों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही तक की ऋण वितरण प्रगति की समीक्षा की। इस वर्ष तय 2823.1 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 85.15 प्रतिशत उपलब्धि के साथ कुल 2403.3 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस प्रगति पर अधिकांश बैंकों द्वारा लक्ष्य प्राप्त किए गए। कुछ की स्थिति खराब पाई गई। इनमें इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक तथा आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। इन बैंकों की ओर से वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) के सापेक्ष अपेक्षित ऋण वितरण न किए जाने और सीडी (क्रेडिट-डिपॉजिट) रेसियो राष्ट्रीय मानक 60 प्रतिशत से कम रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित बैंकों को निर्देश दिए कि वे ऋण वितरण में तेजी लाते हुए लक्ष्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड, फसली ऋण, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं में प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही बैंकर्स को स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज और मुख्यमंत्री युवा ऋण योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार ने जिला समन्वयकों से कहा कि स्वरोजगारपरक योजनाओं जैसे एनआरएलएम-एसएचजी और पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को देखते हुए सभी बैंक एनपीए रिकवरी अभियान के तहत अधिक से अधिक नोटिस संबंधित उधारकर्ताओं को भेजें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला उद्योग केंद्र से अतहर जमाल, सलिल अर्कवंशी, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें