फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डा : 14 सदस्यीय टीम ने की भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हवाई अड्डा निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को 14 सदस्यीय टीम ने अधिग्रहीत भूमि की पैमाइश की। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक टीमों ने पूरी भूमि की पैमाइश की।
जिला प्रशासन की टीम ने पूर्व में गांव के किसानों को अधिग्रहीत भूमि पर खेती न करने के लिए डुगडुगी बजवाकर सूचित किया था। उन्हें भूमि पर किसी भी प्रकार की कृषि संबंधी गतिविधियां न करने की सलाह दी है। जनपद मुख्यालय से सटे ग्राम सिवनीखुर्द में 91 हेक्टेयर में हवाई अड्डा का निर्माण कराया जाना है। पैमाइश पूर्ण होने के बाद भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सौंप दी जाएगी और जल्द ही हवाई अड्डा का निर्माण शुरू हो सकेगा। टीम में नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह, लेखपाल रविकांत, सूरजप्रकाश, राकेश साध्य, हनीखान, अभिषेक चतुर्वेदी, दीपक गौतम आदि ने अधिग्रहीत भूमि का सीमांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हवाई अड्डा की सौगात मिलने से बड़े निवेशकों एवं पर्यटकों को आने में सुविधा होगी। नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों व युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें