फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के कर्ज माफ किए जाएं

Tue, 02 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश नेतृत्व के आधार पर क्रमिक धरना आरंभ कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को पहले दिन कचहरी में धरना दिया गया। वहीं, राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों का कर्ज माफ किए जाने व फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। कहा गया है कि बरसात नहीं होने के कारण किसान रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे हैं, अत: जिले को अकालग्रस्त घोषित किया जाए। वहीं, महरौनी तहसील में चल रही चकबंदी शीघ्र पूरी कराकर अन्य तहसीलों में चकबंदी शुरू कराई जाए। पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप रीबोर कराए जाएं तथा गन्ना किसानों का बकाया दिलाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, राजपाल यादव, शब्बीर खां, रंजीत सिंह, मदर्न सिंह, रतन सिंह, प्रकाश, कोमल प्रसाद, अमित सेन, धनीराम, चंद्रभान सिंह व अनंतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें