फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत तालाब की समय पर खुदाई कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को मंडल स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में एनआईसी योजना भवन लखनऊ से किया गया। इसमें किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री ने किया। गोष्ठी का सजीव प्रसारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी पर दिखाया गया। कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में वंचित कृषकों का डाटा ठीक कराकर लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार होना चाहिए। प्रदेश में खाद बीज एवं दवाईयों की कमी नहीं होनी चाहिए। खेत-तालाबों की खुदाई समय से कराई जाए। खाद बिक्री केंद्रों पर दर व स्टाक की उपलब्धता का बोर्ड लगाया जाए।
अपर मुख्य सचिव (कृषि) द्वारा खरीफ अभियान 2021 के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कृषकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। अनुदानित यंत्रों के टोकन जनरेट करने के लिए विज्ञापन द्वारा किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कृषि निदेशक सहकारिता ने खरीफ अभियान के लिए मंडलवार रणनीति व प्रभावी बिंदू पर चर्चा की। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दौरान कृषि कार्य से संबंधित सभी प्रतिष्ठान खुले रहेगे। निदेशक, बीज विकास निगम ने कृषकों को समय से बीज का उठान एवं वितरण होना चाहिए, जिससे किसानों को समस्या न हो। निदेशक पशुपालन ने कृषकों के विकास के लिये कृषि कार्य में लगे पशुओं का बीमा कराना अति आवश्यक है। निदेशक उद्यान ने कहा कि कृषक अपने खेत की मेड़ों पर फलदार वृृक्षों को लगाएं, जिससे की उनकी आय में वृृद्धि हो सके। कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर अनुदान पर उपलब्ध कराये जाएंगे, जिन पर छोटे कृषकों को 90 प्रतिशत एवं बड़े कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान देय होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार, सीडीओ, एडीएम वित्त, उप कृषि निदेशक व सभी विभागों के नोडल अधिकारी व भाकियू मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा मंडल उपाध्यक्ष, भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, बाबूलाल दुबे, मोर्चा संयोजक नवनीत शर्मा, पहाड़ सिंह, भाकिमो जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें