हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान भरतीय किसान यूनियन के सदस्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन के बैनरतले कृषि अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया और किसान विरोधी बिल को वापस लेने को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यातायात में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इससे प्रशासन व पुलिस के अफसर हरकत में आ गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया।
शुक्रवार को किसानों ने नेशनल हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन कर किसान विरोधी बिल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बीते माहों में लागू किए गए किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बिल से किसानों को नुकसान होगा। किसानों की माली हालत और खराब हो जाएगी। उन्होंने मांग की है कि एक कानून बनाया जाए। जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल से कम दरों में उपज की खरीद करने वालों को सात वर्ष से अधिक का प्रावधान किया जाए। साथ ही स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाए। किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, महासचिव शब्बीर खां, जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह, राजपाल सिंह, मलखान सिंह, रामकुमार मुखिया, धीरज कुशवाहा, संतोष, लक्ष्मन सिंह, राजूराजा, भरतसिंह, राजू लोधी, जयराम, अरविंद, लक्ष्मन अहिरवार, रतन सिंह, गोल्डी महाराज, विश्ननाथ, भागीरथ, जयपाल, हरचरन बाबा, नीरज आदि मौजूद रहे।