फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लंका विजय के बाद नगर में निकले विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा नगर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर लंका विजय के बाद नगर के बालाजी मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, ध्रुव कुटी मंदिर, साहू समाज मंदिर और राम-जानकी मंदिर से विमान लंका मैदान पर पहुंचे। जहां विमानों की आरती हुई। इसके बाद विमान लंका मैदान से नगर भ्रमण करते हुए अपने-अपने मंदिरों में पहुंचे। जहां देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए और बाद में प्रसाद वितरण हुआ। विमानोत्सव में हित प्रसाद दीक्षित, राम नारायण पाठक, सुनील त्रिपाठी, पीयूष अवस्थी आदि का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन


वहीं भुचेरा में बैंड बाजों की मधुर धुनों पर बांके बिहारी मंदिर से भगवान के विमान निकले। जो बड़े तालाब पर पहुंचे जहां भगवान का विहार कराया गया। इसके बाद विमान वापस मंदिर को लौट आए। कार्यक्रम में जयराम यादव, महेंद्र तोमर, बृजेश, प्रमोद सेन, राजीव नायक आदि का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें