फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या के बाद परिजनों ने शव रख हाईवे किया जाम

विज्ञापन
जाम लगाए मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
महरौनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खितबांस में रविवार को मंटू अहिरवार की मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीणों ने महरौनी-ललितपुर राजमार्ग पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। वे सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। सीओ के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पांच बजे जाम लगाने की सूचना मिलने पर खितबांस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मिंटू ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जाम न खुलने पर कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मिंटू के परिजन से बात की और सुसाइड नोट के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने कोतवाली प्रभारी को लिखित तहरीर भी दी। इसमें भाई नीतू राम ने आरोप लगाया कि उनके भाई मंटू अहिरवार के सुसाइड नोट में साहिल खान का नाम था। सुसाइड नोट में लिखा था कि साहिल खान के मृतक की पत्नी से नाजायज संबंध थे। तहरीर में कुल पांच लोगों के नाम अंकित हैं। इधर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
0000000000
पुलिस का आश्वासन और जाम खुला
कोतवाली प्रभारी ने परिजनों को मुकदमा लिखे जाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद लोगों ने शाम साढ़े छह बजे शव को सड़क से उठाया। इसके बाद ही महरौनी-ललितपुर राजमार्ग पर लगा जाम खुल सका। देर रात में ही दाहसंस्कार हो पाया। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें