फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अतिक्रमण हटने के बाद फिर बन रही दुकान पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदरकांटा के पास चौबे मार्केट में रखी गई अवैध दुकानों को नगर पालिका प्रशासन ने हटवाया था। इसके बाद अतिक्रमणकारी फिर दुकान बना रहे थे। रविवार को मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने निर्माणाधीन दुकान को बुलडोजर से ढहवा दिया।
विज्ञापन

नगर में मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक अतिक्रमण विकराल समस्या बना हुआ है। अतिक्रमण हटाने के बाद फिर लोग रातोंरात पक्की दुकान का निर्माण करा रहे थे। मामला सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। पालिका प्रशासन रविवार की दोपहर बाद जेसीबी, ट्रैक्टर व मिनी ट्रक लेकर मौके पर पहुंचा। यहां निर्माणाधीन दुकान काे पूरी तरह जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी दशा में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने से सभी अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें