- मृतका के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर लगाए आरोप, किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। गृह कलह के चलते बुधवार को हुए विवाद के बाद दंपती ने जहर खा लिया था। जिसमें युवती की सीएचसी में मौत हो गई थी। बुधवार देर रात पति की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पत्नी की मौत के बाद युवती के मायके वालों ने बबाल किया।
बुधवार को नगर के तिवरयाना मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल बृजमोहन के छोटे पुत्र शिवम (27) और उसकी पत्नी निशा (25) ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई थी। जानकारी के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए थे। जहां डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया और शिवम को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। झांसी में देर रात उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान निशा के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जमकर बबाल काटा।