फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राम ने शिवलिंग की स्थापना कर पुल का निर्माण शुरू किया

विज्ञापन
पाली: रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्त्रोत कमेटी
विज्ञापन
पाली। श्री नीलकंठेश्वर आदर्श रामलीला मंडल द्वारा मुख्य बाजार में आयोजित रामलीला में बाली वध और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। शिक्षक घनश्याम चौरसिया और उमाशंकर चौरसिया ने भगवान राम की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामलीला में राम और लक्ष्मण वन में सीता की खोज कर रहे थे। इसी दौरान उनकी भेंट हनुमान से हुई। हनुमान ने राम की मित्रता सुग्रीव से कराई। सुग्रीव के कहने पर राम ने बाली का वध किया। इसके बाद सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया गया। वानर सेना ने सीता की खोज शुरू की। हनुमान सीता की खोज में लंका पहुंचे। उन्हें अशोक वाटिका में सीता मिलीं।अशोक वाटिका उजाड़ने पर मेघनाद हनुमान को रावण के दरबार ले गया। रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगाई गई। हनुमान ने पूरी लंका जला दी, जिससे वहां हाहाकार मच गया। हनुमान ने राम को यह वृत्तांत सुनाया। इसके बाद समुद्र किनारे शिवलिंग की स्थापना कर पुल का निर्माण शुरू हुआ और राम की सेना लंका पहुंची। इस मौके पर सूर्यांश बुंदेला,दशरथ चौरसिया, मुरारी चौरसिया, गणेश चौरसिया, मनोज चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, पीर अली शाह,आजाद खां मंसूरी, ब्यास खेमचंद चौरसिया सुनील नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें