फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जमीन का बैनामा करने के बाद खेत में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा के ग्रामीण का शव खेत पर बबूल के पेड़ से लटका मिला। परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने और रुपये न देने सहित मारपीट कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
रघुनाथपुरा के सरमन ने बताया कि शनिवार को वह अपने भाई रामसहाय कुशवाहा की पत्नी कुंवरबाई, उसके पुत्र रामराजा, कुंवरबाई के भाई प्रतिपाल और अपने छोटे भाई मनीराम के साथ तहसील गया था। यहां मुआयना कराया तो पता चला कि रामसहाय की 1.32 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री गांव के जयराम प्रजापति, भगवानदा, गोलू और आनंद के नाम हो चुकी है। यह रजिस्ट्री एक माह के अंदर हुई थी, जिसमें एक रजिस्ट्री तो शुक्रवार को ही हुई थी।
विज्ञापन

शाम को रामसहाय की पत्नी कुंवरबाई, मां प्रेमबाई व पुत्र रामराजा जयराम के घर पहुंचे। जयराम से रामसहाय के बारे में पूछा तो उसने कोई जानकारी न होने की बात कही, जबकि रामसहाय की बाइक जयराम के घर के बाहर ही खड़ी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। जयराम के परिजन ने रामसहाय की पत्नी, मां व छोटे भाई की पत्नी हरकुंवर से मारपीट की। डायल-112 और चौकी पुलिस भी पहुंची। हरकुंवर, प्रेमबाई और कुंवरबाई को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। रामसहाय रातभर घर नहीं लौटा।
रविवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए तो रामसहाय (35) का शव पेड़ पर लटकता देखा। पुलिस भी पहुंची। सरमन के मुताबिक रामसहाय की जेब से कुछ कागज और करीब 40 हजार रुपये मिले, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। परिजन ने गांव के जयराम, भगवानदास, गोलू और आनंद पर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया। मृतक तीन भाई-तीन बहन में दूसरे नंबर का था। उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
मुकदमा दर्ज : रामसहाय के भाई मनीराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके भाई रामसहाय ने गांव के ही जयराम, भगवानदास, गोलू व आनंद को जमीन की रजिस्ट्री की थी। आरोपियों द्वारा उस जमीन का रुपया दिया गया था। रामसहाय की पत्नी व मां जब आरोपियों के घर गईं तो उनसे मारपीट की गई। साथ ही कहा कि रामसहाय को बता दें कि या तो पूरी जमीन की रजिस्ट्री कर दे, नहीं तो सभी को मारकर फेंक देंगे।
विज्ञापन

यह भी कहा कि रामसहाय जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर सकता तो फांसी लगाकर मर जाए। आरोपियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस कारण उसके भाई रामसहाय ने खेत पर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें