फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम जखौरा निवासी संतोष (32) पुत्र हिम्मत अहिरवार ने सोमवार रात को शराब के नशे में घरेलू विवाद के चलते घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम जखौरा निवासी संतोष अहिरवार रोजाना शराब के नशे में रहता था। सोमवार को भी उसने सुबह से ही शराब पी ली और शराब के नशे में घर पह़ुंचा, जहां उसका परिजनों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। उसकी पत्नी खाना बनाने चली गई, जबकि वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। रात करीब आठ बजे जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला, तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर किसी प्रकार दरवाजे खोलकर देखा तो उसका शव म्यारी पर डिस केबिल से फंदे पर लटक रहा था।
परिजनों ने इसकी जानकारी महरौनी पुलिस को दी, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई बबलू ने बताया कि संतोष अपने परिवार सहित दिल्ली में मजदूरी करता था और बीते 12 जून को ही लौटा था। जब शराब का सेवन बहुत अधिक करता था और जब से आया है दिन रात शराब का नशा करता रहता था। संतोष रोजाना शराब का सेवन करता था। सोमवार को भी वह शराब के नशे में घर आया और विवाद करने लगा। इसके बाद रात आठ बजे उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं और वह तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें