फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्ष बाद फिर शुरू होगी रामलीला

Thu, 24 Sep 2015 11:15 PM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। कस्बा पाली में 13 वर्षों से बंद पड़ी रामलीला मंचन का पर्दा फिर से उठेगा। नगर व क्षेत्र के कलाकार रामायण के पात्रों का रूप धारण कर मंच पर अभिनय दिखायेंगे । रामलीला के सफल आयोजन के लिये आजाद खान मंसूरी को रामलीला समिति का अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत पाली में नीलकंठेश्वर रामलीला समिति के तत्वावधान में करीब 44 वर्षों तक मुख्य बाजार जैन मंदिर के सामने रामलीला का मंचन होता रहा। लेकिन, 13 वर्षों से रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा है। मंचन नहीं होने से पाली व क्षेत्रवासियों को इसकी कमी खल रही थी। इसे देखते हुए नीलकंठेश्वर रामलीला समिति व नगर के जागरूक लोगों ने एक बार फिर से आगे आकर रामलीला मंचन को पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत राही बाग में बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामलीला को आगे बढ़ाने के लिये रूप रेखा तैयार कर कार्यकारिणी गठित की गयी। इसमें आजाद खान मंसूरी को सर्वसम्मति से रामलीला समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष गेंदालाल कुशवाहा, महामंत्री रोहित चंदेल, कोषाध्यक्ष रानू दुबे सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इस मौके पर बुंदेली गायक खेमचंद चौरसिया, नीरज राही, मोहन चौरसिया, पीर अली, आनंद शुक्ला, अमित पांडेय, हरिओम चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, रामसेवक मिठया, संजय टिपुआ, मुन्ना साहू, रामदास पटवारी, दीपक कुशवाहा, पप्पू राय, अर्जुन राणा, मथरू चौरसिया, लक्ष्मन प्रसाद, हमीद खान, विमल कुशवाहा, मोहन चौरसिया, महेंद्र जायसवाल, बब्लू शाह, कृष्णकांत चौरसिया, रोहित चौरसिया, पुष्पेंद्र चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे। विदित हो कि रामायण के पात्रों का किरदार निभा चुके आजाद खान अबकी बार समिति अध्यक्ष चुने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें