फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिवक्ता रहे हड़ताल पर, घंटाघर तक किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने कचहरी परिसर से घंटाघर तक पैदल मार्च कर जमकर नारेबाजी की।
प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने यह प्रदर्शन किया। उन्होंने कचहरी से घंटाघर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीराम राजपूत, महासचिव संतोष सिंह यादव, केहर सिंह, अशोक रिछारिया, मनोहर ठाकुर, श्रीप्रकाश चौबे, हरदयाल सिंह लोधी, रतिराम कुशवाहा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

महरौनी। बार संघ अध्यक्ष बलराम शरण खरे एवं सचिव मुकेश दीक्षित ने बताया कि अधिवक्ता अधिनियम बिल संशोधन से अधिवक्ताओं के हित प्रभावित होंगे। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल करते हुए खुद को न्यायिक कार्यों से अलग किया। तहसील परिसर में रजिस्ट्री लेखक स्टांप विक्रेताओं ने भी बार संघ का सहयोग किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनारायण सोनी, सालिगराम व्यास, हरप्रसाद नागल, राजेश श्रीवास्तव, लोकपाल सिंह, कुलदीप खरे, प्रकाश नारायण सोनी, विजय कुमार, कैलाश तिवारी, रामविलास खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें