ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को जिला न्यायाधीश मो.रियाज ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष ने कहा कि अधिवक्ताओं पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता के हितों के लिए वह हर समय तैयार रहेंगे।
बार भवन में अधिवक्ताओं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का जिला न्यायाधीश मो.रियाज एवं जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने शुभारंभ किया। जिला न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष को पूर्व अध्यक्ष ने कार्यभार सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता की समस्या का निराकरण यथासंभव तरीके से किया जाएगा। महामंत्री शंकरलाल कुशवाहा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान व उनके अधिकारों के लिए समय - समय पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन झब्बू ने कहा कि जिला बार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, न्यायाधीश शमशुलहक, एडीजे निर्भय प्रकाश, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, मनोज कुमार तिवारी, सीजेएम रवि कुमार गुप्त, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष सीताराम वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन सूरज मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन गरिमा सिंह, अनुुुभव सोनकर, सौरभ मंडलोई आदि मंचासीन रहे।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया, प्रकाश चंद जैन, मनोहर सिंह ठाकुर, रामसिंह कुशवाहा, चंपालाल रजक ने अतिथियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी जय कुमार चौधरी, सहचुनाव अधिकारी प्रकाश चंद लोहिया, विपिन बिहारी सक्सेना, सहायक चुनाव अधिकारी रमा सक्सेना, अजय मिश्रा, पवन जैन, सुनील देवलिया, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, श्रीबल्लभ करौलिया, त्रिलोकी नाथ कटारे, रवि नारायण चौबे, पवन जायसवाल, काशीराम कुशवाहा, शरदकांत चौबे आदि उपस्थित रहे।
---------------
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष, महामंत्री शंकरलाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार अगरिया, राजेश कुमार श्रीवास, सहमंत्री पुस्तकालय कुलदीप श्रीवास्तव, सहमंत्री प्रशासन विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य जमील अहमद, घनश्याम वर्मा, रामपाल सिंह निरंजन, वैभव कुमार, रमेश चंद कुशवाहा, संदेश कुमार जैन, कनिष्ठ सदस्य देवेंद्र कुमार शर्मा, रामलखन यादव, अरमान कुरैशी, नरेंद्र कुुमार महोबिया, अशोक कुमार जमौरा, सूर्यप्रकाश राय आदि ने शपथ ली।
कचहरी मे स्थित जिला बार सभागार में अधविक्ताओं को संबोधित करते जिलाधिकारी- फोटो : LALITPUR