फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मांगी कानून के रक्षकों को सुरक्षा

Sun, 20 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
प्रश्‍ाासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश में अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं व प्राणघातक हमलों से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम एमके त्रिवेदी को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून के रक्षक अधिवक्ताओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रति सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण कई जनपदों में अधिवक्ताओं की हत्याएं और प्राणघातक हमले की घटनाएं हो रही हैं।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रतापगढ़, बिल्हौर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ समेत ललितपुर के अधिवक्ता इमरत पटेल पर प्राणघातक हमले को लेकर रोष जताया। उन्होंने मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को सुरक्षा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष संजय चौबे, महामंत्री राजेश देवलिया, प्रेमचंद पटेल, शंकर सिंह निरंजन, प्रमोद सक्सेना, राजेंद्र रजक, रामनारायण पाठक, सतीश जैन, राजेश चतुर्वेदी, श्यामाकांत चतुर्वेदी, प्रभुदयाल सेन, लखन यादव, प्रतीश तिवारी, रामपाल सिंह, आनंद चतुर्वेदी, संजीव दीक्षित, सुरेंद्र जैन, हरीकृष्ण शुक्ला, संजय पाठक, डा. राजेंद्र श्रीवास्तव, बलराम लोहिया, कृष्ण कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें