फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत समेत चार नामजद पर मुकदमा

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
मड़ावरा/ ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत मड़ावरा ब्लॉक परिसर में आवास की शिकायत को लेकर हुए विवाद में एडीओ पंचायत समेत चार नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम जलंधर निवासी बल्लू ने थाना मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 दिसंबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे उसके साथ धनुषरानी, इमरती, कमलारानी एवं बड़ी बहू विकासखंड मड़ावरा आए और ब्लॉक परिसर के अंदर कार्यालय पहुंचे। वहां ग्राम पंचायत अधिकारी जलंधर आलोक कुमार दुबे से कहा कि सरकारी आवास की सूची में उन लोगों का नाम काट दिया गया है। इस बात पर आलोक कुमार दुबे, मुकेश पाल, रफीक खां व राहुल श्रोती निवासी ग्राम सौंरई एवं पांच अन्य लोग उन लोगों के साथ गाली- गलौज करने लगे। मना करने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का- मुक्की की और गालियां देते हुए कहा कि उनके रहते हुए कभी आवास नहीं बन पाएगा।
बल्लू की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस ने एडीओ पंचायत समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। बता दें कि इसी मामले में एडीओ पंचायत की तहरीर पर बीते रोज शिकायत करने पहुंची दो महिलाओं समेत चार नामजद एवं छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें