फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती महिला की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में एक कर्मचारी ने वार्ड में भर्ती महिला रोगी की तीमारदार पुत्री के साथ बुधवार की रात छेड़छाड़ कर दी। तीमारदार के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर सीएमएस ने सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी को हटा दिया है। जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। एक महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। उसके साथ उसकी नाबालिग पुत्री तीमारदार के रूप में थी। अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी रात को पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके चिल्लाने पर भाग गया। सुबह सूचना जिला अस्पताल के सीएमएस को दी गई। उन्होंने सूचना पर जांच कराई और आरोपी कर्मचारी को अस्पताल से हटा दिया गया।
विज्ञापन

सर्जीकल वार्ड में भर्ती महिला की पुत्री से रात्रि में छेड़खानी करने की जानकारी हुई, इस पर तीमारदार से कर्मचारी को पहचान कराकर कर्मचारी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. एसके वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें