फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जन्म प्रमाणपत्र और आधार के बिना भी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में चलाए जाने वाले स्कूल चलो अभियान में बच्चों का नामांकन करने के दौरान उनका आधार और जन्म प्रमाण पत्र बाधा नहीं बनेगा। अभिभावक के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार ही बच्चों का विद्यालय में नामांकन किया जाएगा। बीएसए रणवीर सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं। जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। बच्चों के विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉप आउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षित कराने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे है।
इसी क्रम में प्रतिवर्ष स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। इसमें बच्चों के नामांकन विद्यालयों में कराए जाते हैं। इसके लिए रैली निकालने के साथ अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं और अभिभावकों को सरकारी स्कूल की सुविधाएं बताकर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

इस साल एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 शुरू हो रहा है। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन से ही स्कूल चलो अभियान भी शुरू हो जाएगा। जोकि 15 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ आंगनबाड़ी से कक्षा एक और कक्षा पांच से छह व कक्षा आठ से नौ में बच्चों का सौ फीसदी नामांकन किया जाएगा। तीन वर्ष पूरा करने वाले बच्चों को बाल वाटिका और छह वर्ष पूरे करने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। अभिभावकों को विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें