फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने अतिक्रमण पर बरपाया कहर

विज्ञापन
पानी टंकी के पास जेसीबी से अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को नगर पालिका परिषद ने कसाई मंडी व बीएसए कार्यालय के आसपास का अतिक्रमण हटाया। जब अतिक्रमणकारियों के खोके नष्ट किए जाने लगे तो उनमें खलबली मच गई और वे अपना सामान समेटने लगे।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन अभियान ठंडा पड़ते ही दोबारा उन्हीं स्थानों पर अतिक्रमणकारी काबिज हो जाते हैं। इस कारण अतिक्रमण हट नहीं पा रहा है। तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस व आईजीआरएस पर लोग अतिक्रमण संबंधी शिकायत करते हैं। इसके मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने दो दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत रविवार को पानी टंकी से कसाई मंडी व बीएसए कार्यालय के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी अतिक्रमण पर कहर बनकर टूटी। सड़क किनारे रखे खोके क्षतिग्रस्त कर दिए गए। कइयों ने ईओ से मोहलत मांगी, लेकिन उन्होंने एक- दो लोगों को ही छोड़ा। वरना, अधिकांश खोके जेसीबी के शिकार हो गए। बीएसए कार्यालय के पास लंबे समय से मांस की दुकान संचालित हो रही थीं, उन्हें भी हटा दिया गया। इससे पहले चले अभियान में मांस की दुकान कार्रवाई के दायरे में आने से बच गई थी। इस बार अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्रा के सख्त तेवर देखते हुए तुरंत सामान समेट लिया। अन्य अतिक्रमणकारी भी यहां-वहां हाथ ठेला तलाशते रहे। एक अतिक्रमणकारी बोला, साहब हाथ ठेला नहीं मिल रहा, इसलिए उसके खोके को छोड़ दीजिए। लेकिन, उसकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी का कहना था कि लोगों को पूरा समय दिया गया, समाचार पत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की सूचना दी गई। यदि अतिक्रमण हटाना था तो पहले ही हटा सकते थे, अब जब कार्रवाई की बारी आई तो मोहलत मांगने लगे। इस पर समीप में खड़े अन्य अतिक्रमणकारियों के तेवर ढील पड़ गए और चुपचाप अतिक्रमण खाली करने लगे। इस मौके पर अभिहित अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, नजूल लिपिक रमाकांत तिवारी, सुधीर रावत, कर अधीक्षक आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें