फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही उजागर होने पर दो प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बिरधा में संचालित प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ विद्यालयों में अच्छा कार्य मिलने पर शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, दो प्रधानाध्यापकों को लापरवाही उजागर होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बीते रोज उच्च प्राथमिक विद्यालय रजवारा का निरीक्षण किया। विद्यालय नामांकित कुल 269 के सापेक्ष मात्र 69 बच्चे उपस्थित रहे। शौचालयों में सफाई व्यवस्था ठीक मिली। विद्यालय में एसएमसी की बैठक करायी जाती है। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय में टाइल्स फर्स का कार्य पूर्ण कराया गया है। दीक्षा ‘एप’ का प्रयोग नियमित किया जाता है। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय रजवारा में मध्याह्न भोजन में सब्जी चावल का वितरण कराया जा रहा था। एमडीएम की गुणवत्ता संतोषजनक थी। विद्यालय में नामांकित कुल 150 के सापेक्ष मात्र 35 बच्चे उपस्थित थे। शौचालयों में सफाई ठीक मिली। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय में टाइल्स फर्स का कार्य पूर्ण कराया गया है। इस पर प्रधानाध्यापक नीलम जैन को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड चौकी बिरारी में फल एवं दूध का वितरण नहीं कराया जाता है। विद्यालय में कायाकल्प के माध्यम से कोई भी कार्य नहीं कराया गया। शौचालय क्रियाशील नहीं था व विद्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई थी। विद्यालय की रंगाई- पुताई का कार्य पूर्ण नहीं है। कंपोजिट ग्रांट से प्रधानाध्यापक द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया। इस पर प्रधानाध्यापक को वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 के समस्त वित्तीय अभिलेखों सहित एक सप्ताह के अंदर उपस्थित होने के निर्देश दिए। बीएसए ने प्रीति गुप्ता प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरारी में कार्यरत नमिता अनुदेशक चिकित्सीय अवकाश पर थीं। इससे पूर्व के माह में पूरे माह उपस्थिति पंजिका पर अवकाश अंकित पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को अनुदेशिका के अवकाश के संबंध में स्पष्ट आख्या एक सप्ताह के अंदर देने के निर्देश दिए। विद्यालय में कायाकल्प के माध्यम से टाइल्स फर्स का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया। प्राथमिक विद्यालय बिरारी में सफाई का अभाव पाया गया। प्राथमिक विद्यालय गोगला में कार्यरत सुधा चौबे प्रधानाध्यापक निलंबित हैं। विद्यालय में कायाकल्प के माध्यम से कोई भी कार्य नहीं कराया गया। विद्यालय के शौचालय क्रियाशील नहीं हैं। विद्यालय में अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी। विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य भी पूर्ण नहीं है। कंपोजिट ग्रांट से प्रधानाध्यापक द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 के समस्त वित्तीय अभिलेखों सहित एक सप्ताह के अंदर उपस्थित होने के निर्देश दिए। बीएसए ने बालकृष्ण इंचार्ज प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय खोंखरा में सफाई का अभाव मिला। प्राथमिक विद्यालय खोंखरा में शिक्षा मित्र धर्मेंद्र सिंह का प्रार्थना पत्र होने के बगैर ही प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश अंकित किया गया था। इस पर प्रधानाध्यापक को भविष्य में पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शिक्षा मित्र धर्मेंद्र सिंह का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुरा में दीक्षा ‘एप’ का प्रयोग नियमित किया जाता है। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें