फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एडीएम अमरपुर मंडी में खोजते रहे मूंगफली क्रय केंद्र, कहीं नहीं मिले

Tue, 03 Dec 2024 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूनी पड़ी रही अमरपुर मंडी, न केंद्र खुले और न ही केंद्र प्रभारी आए नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में शासन द्वारा स्वीकृत मूंगफली क्रय केंद्र जिले में भी खोले जा रहे हैं और अमरपुर मंडी में क्रय केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं। अमरपुर मंडी में सोमवार को क्रय केंद्र खोले जाने थे, जिसके चलते अपर जिलाधिकारी भी दोपहर सवा तीन बजे अमरपुर मंडी में क्रय केंद्र खुलने और खरीद की स्थिति का जायजा लेने पहुंच गए और पूरी मंडी स्थल में वह अपने गाड़ी से घूमते रहे, लेकिन कहीं भी क्रय केंद्र नहीं खुले थे, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शाम तक केंद्र खेाले जाने की निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमरपुर मंडी में आठ नवंबर से अब तक तकनीकि समस्या के चलते मूंगफली के केंद्र नहीं खोले जा सके हैं। सोमवार से क्रय केंद्र खोले जाने के प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए, जिस पर प्रशासन द्वारा सोमवार को क्रय केंद्र खोले जाने की पूरी तैयारी थी, जिसके चलते सोमवार को दोपहर बाद अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव भी अमरपुर मंडी में क्रय केंद्रों के खुलने और वहां किसानों से खरीद करने की प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंच गए। एडीएम ने पूरी मंडी में अपने वाहन से जाकर क्रय केंद्र खोजना शुरू किया, लेकिन यहां कोई भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया था। यहां तक कि यहां अमरपुर की मंडी पूरी सूनी पड़ी थी और यहां न तो केंद्र खोले गए थे और न ही कोई भी क्रय केंद्र प्रभारी ही नजर आया, जिस पर अपर जिलाधिकारी को आखिरकार वापस लौटना पड़ा। हालांकि उन्होंने मंडी परिसर से ही मोबाइल पर संबंधित अधिकारी से क्रय केंद्र खोले नहीं खोले जाने का कारण पूछा और नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द क्रय केंद्र खोले जाने के सख्त निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अमरपुर मंडी में सोमवार की शाम तक क्रय केंद्र खोले जाएंगे। हालांकि अब देखना होगा कि अमरपुर मंडी में क्रय केंद्र कब तक खोले जाते हैं, ताकि किसानों को शासन की मंशानुसार मूंगफली का उचित मूल्य मिल सके, हालांकि किसानों को रुपयों की जरूरत के चलते गल्ला मंडी में रोजाना दो हजार क्विंटल से अधिक मूंगफली गल्ला मंडी में आवक हो रही है और गल्ला मंडी में किसानों को मात्र 3500 से 4500 रुपये तक ही मूंगफली का मूल्य मिल रहा है। जबकि क्रय केंद्रों पर 6783 रुपये प्रति क्विंटल खरीद निर्धारित की गई है। क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को प्रति क्विंटल कम से कम दो से ढाई हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें