फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एडीएम और एएसपी ने एसीओआरडी समिति की बैठक में दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने, ड्रग हॉटस्पॉट पर प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने और ड्रग हॉटस्पॉट पर प्रभावी कार्रवाई कर नशा पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर बृहस्पतिवार को नार्को कोर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक हुई। जिसमें जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, उनके सेवन की रोकथाम सहित अन्य बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, उनके सेवन की रोकथाम, बच्चों एवं युवाओं को नशे से सुरक्षित रखने, नशे से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, पुनर्वास को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से बच्चों एवं किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई और विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों, अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, उपलब्धता पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के आसपास ऐसे व्यक्तियों, स्थानों को चिहिंत करने को कहा गया, जहां बच्चों और युवाओं को नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए जाने की आशंका हो। इसके साथ बैठक में ड्रग/मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन से संबंधित हॉटस्पॉट को चिन्हित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने को कहा। विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने, बच्चों एवं किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद एवं काउंसलिंग करने को कहा गया। नशे की लत से ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यकतानुसार उपचार, काउंसलिंग, नशा मुक्ति/पुनर्वास केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए। पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, औषधि एवं परिवहन सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और आवश्यकता के अनुसार संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया। एडीएम ने कहा कि नशीली दवाओं व पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन, भंडारण एवं आपूर्ति शृंखला पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनके स्रोत तक पहुंचने का प्रयास किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने नशे के विरुद्ध अभियान किसी एक विभाग तक सीमित न रखते हुए टीमवर्क की भावना से चलाने को कहा। बैठक के दौरान आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें