फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति हत्याकांड : पति के बाद आरोपी बहनोई भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किराये के मकान में रह रही महिला की तौलिया से गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी बहनोई को भी दबोच लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अहम राज उगले हैं। हत्याकांड के समय मौके पर अन्य लोगों की मौजूदगी का भी पता चला है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा डोंडाघाट में रह रही अदिति राजा उर्फ रानी राजा की हत्या उसके पति पुष्पेंद्र राजा निवासी ग्राम भैरा ने तौलिया से गला घोंटकर की थी। इसके बाद यहां रह रहे अपने छोटे पुत्र कान्हा को लेकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुष्पेंद्र राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई जानकारियां मिलीं। इसके आधार पर पुलिस पुष्पेंद्र राजा के बहनोई टिंकू राजा को पकड़ने में जुट गई थी। अब पुलिस टीमों ने टिंकू राजा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की। उसने कई अहम राज उगले हैं। अदिति की हत्या के दौरान पुष्पेंद्र व टिंकू राजा के साथ और भी कई लोग थे। पुलिस टीमें अब उनकी तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुष्पेंद्र ने अदिति की हत्या आठ एकड़ जमीन नाम न करने के साथ जब पुष्पेंद्र डोंडाघाट अदिति के पास मकान में गया था तो यहां अदिति ने उसे लात मार दी थी। इसके बाद पांच से दस मिनट के अंदर ही पुष्पेंद्र ने अपने बहनोई के साथ मिलकर अदिति को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति मकान की गली में खड़ा था। उसके साथ पुष्पेंद्र के बच्चे थे। पुलिस की टीमें घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी हैं। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि दूसरे आरोपी बहनोई को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतका अदिति राजा के पिता अबीर सिंह उर्फ रजऊ राजा निवासी ग्राम पुराधनकुआं ने पुलिस को तहरीर देकर पुष्पेंद्र राजा निवासी ग्राम भैरा व उसके बहनोई टिंकू राजा उर्फ अमरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खोंखरा पर जमीन नाम न करने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें